कमरे में जबरन घुस आया व्यक्ति, फिर महिला से कर डाली ये हरकत

Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2021 04:26 PM

obscene gesture with woman

बिलासपुर शहर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह निजी क्षेत्र में कार्य करती है...

बिलासपुर (प्रकाश): बिलासपुर शहर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह निजी क्षेत्र में कार्य करती है तथा किराए के कमरे में रहती है। गत दिवस जब वह अपने कमरे में मौजूद थी तो किसी ने कमरे का दरवाजा जोर से खटखटाया, जिससे दरवाजे में लगी चिटकनी खुल गई। इसी दौरान एक व्यक्ति कमरे के अंदर घुस आया व उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब वह जोर से चिल्लाई तो उक्त व्यक्ति ने उसे छोड़ दिया और उसका मोबाइल व कुछ अन्य सामान उठा कर वहां से भाग गया। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!