अब बिलासपुर में आए 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Aug, 2020 03:48 PM

now 14 new corona positive cases arrived in bilaspur

प्रदेश में सुबह कुल्लू जिला में 2 कोरोना के मामले आने के बाद चंबा और सिरमौर में दो-दो व बिलासपुर में एक साथ 14 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में जो मामले सामने आए हैं वे सभी जिनमें सभी निर्माणाधीन हॉस्पिटल एम्स से संबंधित है।

बिलासपुर : प्रदेश में सुबह कुल्लू जिला में 2 कोरोना के मामले आने के बाद चंबा और सिरमौर में दो-दो व बिलासपुर में एक साथ 14 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में जो मामले सामने आए हैं वे सभी जिनमें सभी निर्माणाधीन हॉस्पिटल एम्स से संबंधित है। यह सभी कोठीपुरा में एम्स साइट में होम क्वारंटाइन किए गए थे। इन सभी को चांदपुर कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इनके संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इसके पूर्व चंबा में 2, सिरमौर में 2 मामले आए हैं। सिरमौर में कोरोना संक्रमण एक मामला कालाअंब जबकि दूसरा नाहन शहर के पुरबिया मोहल्ले का है। चंबा में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाहल में 34 वर्षीय व्यक्ति और बौर छतराड़ी में 13 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!