मणिमहेश यात्रा को लेकर एनएच प्राधिकरण ने कसी कमर, शुरू किया पैचवर्क का कार्य

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2024 06:42 PM

nh authority started patchwork work

उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा को देखते हुए एनएच प्राधिकरण ने चम्बा-भरमौर सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।

भरमौर (उत्तम): उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा को देखते हुए एनएच प्राधिकरण ने चम्बा-भरमौर सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य कार्य भरमौर की तरफ से शुरू हुआ है। वर्तमान समय बग्गा से लेकर भरमौर तक जगह-जगह सड़क कच्ची और टूटी हुई है। सड़क पर काफी गड्ढे हैं। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार लोग प्रशासन व विभाग से शिकायत कर चुके हैं। मणिमहेश यात्रा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भी बार-बार इस सड़क की दुर्दशा का मुद्दा जोर-शोर से उठता रहा है। हालांकि विभाग की दलील है कि उनके पास बजट की कमी है बावजूद इसके सड़क के रख-रखाव व पैच वर्क के कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि मणीमहेश यात्रा से पहले विभाग पैचवर्क को पूरा हो जाएगा। एसडीओ धर्मचंद शर्मा ने कहा कि विभाग ने मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा है यात्रा से पहले सडक की हालत को काफी हद तक सुधार दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!