दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी BJP की नई टीम, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 11:35 PM

new team to bjp will be formed after delhi assembly election

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के ऊपर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी के बाद पार्टी की नई टीम दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बनने की संभावना है। नई टीम में अनुभव के साथ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। इसे अंतिम रूप पार्टी आलाकमान से मंत्रणा के बाद ही दिया...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के ऊपर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी के बाद पार्टी की नई टीम दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बनने की संभावना है। नई टीम में अनुभव के साथ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। इसे अंतिम रूप पार्टी आलाकमान से मंत्रणा के बाद ही दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी होगी। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का पूरा ध्यान दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा, जिसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता एवं पार्टी पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश भाजपा के नेताओं की लगाई ड्यूटी

प्रदेश भाजपा की तरफ से इसके लिए नेताओं की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई है, ऐसे में पार्टी का पूरा ध्यान पहले दिल्ली चुनाव पर फोकस रहेगा। विधानसभा चुनाव भले होने के बाद भी मामला नए सरकार के गठन तक टल सकता है। यानी दिल्ली में चुनाव 8 फरवरी को होंगे और नतीजे 11 फरवरी को सामने आएंगे, ऐसे में नई सरकार के गठन तक भाजपा नेतृत्व उसी में व्यस्त रहेगा।

मोर्चे व प्रकोष्ठ भी गठित होंगे

भाजपा की तरफ से पहले नई टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद मोर्चे और प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यानी भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा में नया नेतृत्व सामने आएगा। इसी तरह प्रकोष्ठ और विभाग भी बनेंगे। इसमें पहले मोर्चे-प्रकोष्ठ के प्रमुख नियुक्त होंगे, जिसके बाद उनकी कार्यकारिणी का विस्तार होगा।

टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद का चयन भले ही कर लिया गया हो, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते मंत्रिमंडल विस्तार टलने की भी पूरा संभावना है, ऐसे में प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भरा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!