Edited By kirti, Updated: 24 Aug, 2019 12:48 PM
देशभर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं 21 देशों के कई विदेशी बच्चे मां नयना देवी के दरबार पहुंचे और मां के दर पर अपना शीश नवाया।
बिलासपुर(मुकेश): देशभर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं 21 देशों के कई विदेशी बच्चे मां नयना देवी के दरबार पहुंचे और मां के दर पर अपना शीश नवाया।
जिसके बाद बच्चों को मंदिर प्रांगण में बिठाकर साथ आए टीचर नें मंदिर के इतिहास की जानकारी भी दी। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर से शैक्षणिक भ्रमण पर श्री नैना देवी पहुंचे हैं जोकि चाइना, मलेशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका, मैक्सिको, यूरोप, रूस समेत 21 देशों के बच्चे मां के दरबार आए है।
जिनको सिक्खों के दसमेश गुरु गोविन्द सिंह के और मां श्री नैना देवी जी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन बच्चों को पंजाब के अमृतसर में अकादमी में योगा, मेडिटेशन, गतखा, शस्त्र विद्या और सिक्ख धर्म से जुड़ी शिक्षा दी जाती है।