Sirmour: 8 साल बाद उद्घोषित अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार, चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 10:18 PM

nahan proclaimed offender arrested

सिरमौर पुलिस के पीओ सैल की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज हैं। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नाहन (आशु): सिरमौर पुलिस के पीओ सैल की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज हैं। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल जिला सिरमौर पुलिस की ओर से उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसी के तहत जिला स्तर पर गठित पीओ सैल की टीम ने पुलिस थाना माजरा में 23 अगस्त, 2016 को दर्ज आईपीसी की धारा 419, 420, 354डी, 376, 201 के मामले में फास्ट ट्रैक स्पैशल कोर्ट (एफटीएससी) द्वारा उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह निवासी हेलो माजरा, सैक्टर-31 चंडीगढ़ को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। उक्त अपराधी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!