Sirmour: शराब ठेके पर मारपीट और तोड़फोड़, 4990 रुपए का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Sep, 2026 10:31 AM

nahan liquor assault

पुलिस थाना पच्छाद में शराब ठेके पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यशवंत निवासी टिक्करी डाकघर पानवा तहसील पच्छाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह चाकला पुल स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है।

नाहन (आशु): पुलिस थाना पच्छाद में शराब ठेके पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यशवंत निवासी टिक्करी डाकघर पानवा तहसील पच्छाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह चाकला पुल स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। शुभम निवासी जुयड़ टिक्करी नशे की हालत में शराब ठेके पर आया और उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसने ठेके में रखी शराब की बोतलें रैक से निकालकर जमीन पर पटककर तोड़ दीं, जिससे करीब 4,990 रुपए का नुक्सान हुआ। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजगढ़ में 10 बोतलें देसी शराब बरामद

नाहन, 19 सितम्बर (आशु) : पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी पझौता की टीम ने नौरा खड्ड ज्ञानकोट में कार्रवाई करते हुए 10 बोतलें देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि पुजारली घोटाड़ी, डाकघर भुज्जल निवासी अनिल पुरानी गाड़ी का शैड बनाकर अंडे व सब्जियां बेचने के साथ शराब बेचता है। पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी ली। इस दौरान अनिल के कब्जे से 10 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!