Sirmour: सिरमौर में अवैध खनन पर 32 वाहन जब्त, 21 से वसूला 99,500 रुपए जुर्माना

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Apr, 2026 06:58 PM

nahan illegal mining vehicles seized

पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों में एसपी सिरमौर के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर 53 वाहनों के चालान किए।

नाहन (आशु): पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों में एसपी सिरमौर के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर 53 वाहनों के चालान किए। इनमें से 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम जबकि 5 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए। सभी वाहन अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इनमें से 21 चालानों का मौके पर निपटारा करते हुए 99,500 रुपए का जुर्माना वसूला व शेष 32 चालानों के तहत संबंधित वाहनों को जब्त किया गया है और इन मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!