जिला में विधायक रीना कश्यप के पीएसओ समेत 15 नए पॉजिटिव, 12 हुए ठीक

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Aug, 2020 10:27 PM

nahan 15 corona positive

जिला सिरमौर में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जिला के विभिन्न हिस्सों से 15 नए मामले सामने आए हैं।

नाहन: जिला सिरमौर में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जिला के विभिन्न हिस्सों से 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद फिर से जिला प्रशासन की ङ्क्षचता बढ़ी है। डीसी सिरमौर डा. आरके परूथी ने बताया कि शुक्रवार को जिला से कुल 264 सैंपल जिनमें 250 नए और 14 फॉलोअप शामिल थे, जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि 250 नए सैंपल्स में से 227 की रिपोर्ट नैगेटिव, 15 की पॉजिटिव व 8 की अनिर्णायक रही है। उन्होंने बताया कि इन 15 मामलों में से 12 पुरुष जिनकी आयु 2 से 69 वर्ष के बीच है और 3 महिलाएं जिनकी आयु 25 से 62 वर्ष के बीच है, शामिल हैं। इन 15 पॉजिटिव मामलों में से 10 मामले नाहन के हैं, जिसमें सुरला क्षेत्र के एक ही परिवार के 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये सभी हाल ही में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में थे। इसके अलावा नाहन के ही मोहल्ला गोबिंदगढ़ व कालाअंब से एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, पांवटा साहिब से 4 लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि राजगढ़ से एक पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का पीएसओ बताया जा रहा है। पॉजिटिव पाया गया है। डी.सी. ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए 14 फॉलोअप सैंपल्स में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 12 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इन 12 में 10 से 55 साल की उम्र के बीच के 7 पुरुष और 9 से 68 साल के बीच की 5 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना को हराया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!