गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2021 11:12 PM

nagar kirtan taken out on prakash utsav of guru gobind singh

गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा जनसाली से निकला और शहर से होते हुए गुरुद्वारा अर्जुन नगर जुलाहकड़ी में पहुंचा।...

चम्बा (सुशील): गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा जनसाली से निकला और शहर से होते हुए गुरुद्वारा अर्जुन नगर जुलाहकड़ी में पहुंचा। इसमें काफी संख्या में संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी प्रबंधन कमेटी के प्रधान करतार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को गुरुद्वारा अर्जुन देव अर्जुन नगर में कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे अखंड पाठ का भोग लगाया जाएगा। डेढ़ बजे तक कीर्तन किया जाएगा। उसके बाद लंगर लगाया जाएगा। प्रधान करतार सिंह ने बताया कि रागी जत्था सुखप्रीत सिंह अमृतसर वाले भी इस कार्यक्रम में आएंगे।
PunjabKesari, Nagar Kirtan Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!