पालमपुर में UP के व्यक्ति की ह.त्या, साथी ने गैस सिलैंडर से हमला कर ली जान

Edited By Vijay, Updated: 24 May, 2024 11:31 AM

murder of person in palampur

पालमपुर नगर में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसी के साथी पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। मृतक उत्तर...

पालमपुर (भृगु): पालमपुर नगर में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसी के साथी पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। मृतक उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का रहने वाला है। घटना नगर निगम के वार्ड नंबर-12 में घटी। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार दोनों के एक साथ किराए के कमरे में रह रहे थे। दोनों पालमपुर क्षेत्र में फेरी आदि लगाने का काम करते हैं। गुरुवार रात्रि दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके पश्चात आरोपी ने विजयपाल के सिर पर छोटे गैस सिलैंडर से चोट पहुंचाई। ऐसे में उसके सिर से खून बहने लगा, जिस पर उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!