अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर साधा निशाना, बोले-हिमाचल को नहीं बेचने देगी कांग्रेस(Video)

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2019 12:29 PM

हिमाचल ऑन सेल को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऊना (अमित): हिमाचल ऑन सेल को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन निगम की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के मंसूबे पाले हुए है और इसका गुपचुप मसौदा भी तैयार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के हिमाचल ऑन सेल कैंपेन को लेकर कांग्रेस ने पहले ही हिमाचल बचाओ अभियान चलाने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने कहा कि अब यह मामला गुप्त नहीं रह गया है क्योंकि इन्वैस्टर मीट को लेकर तैयार की गई राइजिंग हिमाचल की वैबसाइट में पर्यटन के 14 होटल बेचने का मसौदा डाला गया है।

सीएम की गैर-हिमाचली चौकड़ी तैयार कर रही मास्टर प्लान

उन्होंने कहा कि सरकार ने गुपचुप तरीके से जैसे पर्यटन इकाइयां बेचने का निर्णय लिया है, विपक्ष ऐसा होने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले हजारों करोड़ के कर्जे उठा लिए और अब प्रदेश की संपत्तियां बेचने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पहले ही बोल रही है कि सीएम के इर्द-गिर्द रहने वाली चंद गैर-हिमाचली अधिकारियों की चौकड़ी हिमाचल के हितों के खिलाफ जा रही है और हिमाचल को बेचने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

हिमाचल बेचने के खिलाफ कांग्रेस खड़ा करेगी जनांदोलन

उन्होंने कहा कि चाय के बगानों के जरिए लैंड सीलिंग एक्ट में बदलाव की बात भी वैबसाइट में लिखी गई है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या सरकार ने कैबिनेट में इसे पास किया है या विधानसभा में इसे लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हाऊसिंग बोर्ड के विज्ञापन में 118 के सरलीकरण की बात सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हिमाचल को अपनी बिपौती समझकर बेचने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और जनांदोलन खड़ा करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!