मंत्री डॉ. शांडिल ने अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Sep, 2026 05:40 PM

minister colonel dr dhani ram shandil

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

Solan News : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा केन्द्र तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल के भवनों का निरीक्षण किया और अस्पताल का कार्य फाइनल करने के लिए  संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल तक आने-जाने वाले मार्ग को और बेहतर बनाने के साथ साथ चौड़ा करने के लिए आगामी कार्यवाही करने के  आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि  बहुदेशीय अस्पताल को अंतिम रूप देने के लिए इसी माह एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

डॉ. शांडिल ने कहा कि 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा केन्द्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक से निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की पार्षद अरुणा ठाकुर ,शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल , विकास ठाकुर , चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक  डॉ. संदीप जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!