MCA अंतिम वर्ष की परीक्षा का Result घोषित, धर्मशाला कॉलेज की आयशा ने किया टॉप

Edited By Ekta, Updated: 13 Sep, 2019 11:48 AM

mca final year exam result declared

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहले तीन स्थानों पर धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जहां आयशा कपूर ने एमसीए अंतिम वर्ष में पूरे प्रदेश में टॉप किया। आयशा ने 4100 में से...

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहले तीन स्थानों पर धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जहां आयशा कपूर ने एमसीए अंतिम वर्ष में पूरे प्रदेश में टॉप किया। आयशा ने 4100 में से 3576 अंक हासिल किए हैं। प्रदेश के दूसरे और तीसरे स्थान पर भी धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
PunjabKesari

कृतिका शर्मा ने 3526 अंक लेकर दूसरा और अभिषेक ग्रोवर 3500 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि आयशा कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की रहने वाली है। डीएवी कॉलेज कांगड़ा से बीसीए की पढ़ाई की है। कृतिका शर्मा चंबा की रहने वाली है और अभिषेक ग्रोवर कांगड़ा के स्थायी निवासी है। इन्होंने डीएवी कांगड़ा कॉलेज से ही बीसीए की पढ़ाई के बाद धर्मशाला से एमसीए पूरी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!