Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2022 09:15 PM

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के आधार पर 16 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। बीते 15 से 18 जून और 20 व 21 जून को आयोजित हुए पर्सनैलिटी टैस्ट...
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के आधार पर 16 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। बीते 15 से 18 जून और 20 व 21 जून को आयोजित हुए पर्सनैलिटी टैस्ट के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में मंडी के संधोल के रहने वाले अभिषेक बरवाल मैरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा कुनिका ने दूसरा, दीक्षित राणा ने तीसरा, विपन कुमार ने चौथा, चिराग शर्मा ने पांचवां, रश्मि शर्मा ने छठा, मयंक शर्मा ने सातवां, कार्तिकेय शर्मा ने आठवां, अभिषेक शर्मा ने नौवां और भास्कर कालिया ने दसवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा मैरिट सूची में गिरीश नड्डा, अमनदीप सिंह, पूजा अधिकारी, क्षितिज राणा, उमेश्वर राणा व मुनीष कुमार भी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद एचएएस का एक आरक्षित पद और बीडीओ का एक आरक्षित पद खाली रह गया है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर मैरिट सूची वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत परिणाम वैबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा बीते वर्ष 26 सितम्बर को आयोजित हुई थी। इसके बाद बीते वर्ष 15 से 21 दिसम्बर तक मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी और अब पर्सनैलिटी टैस्ट के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया।
उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को आबंटित किए गए पद
अभिषेक बरवाल, कुनिका, दीक्षित राणा, विपन कुमार, अमनदीप सिंह, पूजा अधिकारी व चिराग शर्मा भी एचएएस पद पर चयनित हुए हैं। इसके अलावा क्षितिज राणा, उमेश्वर राणा रश्मि शर्मा व मयंक शर्मा का चयन एचपीएस पद के लिए, कार्तिकेय शर्मा का चयन डीसी एफएससी, अभिषेक शर्मा बीडीओ, भास्कर कालिया एआरसीएस, गिरीश नड्डा एआरसीएस और मुनीष कुमार तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here