Kullu: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2026 09:43 PM

manali road accident

अटल टनल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मनाली (सोनू): अटल टनल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मनाली थाना के अंतर्गत एक ट्रक के चालक सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी नगरोट सरकाघाट मंडी ने अटल टनल के पास ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक पर सवार कोटा वेंकटा साई विश्वनाथ आयु 26 साल पुत्र कोटा भास्कर राव निवासी फ्लैट नंबर 1007, दसवां फ्लोर, ब्लॉक-2 हारमोनी काऊंटी, सन सिटी बदलागुड़ा, जागीर किस्मतपुर रोड जानी बेगम केवी रंगारेड्डी तेलंगाना को टक्कर मार दी। कोटा वेंकटा को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जिस पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!