नशेड़ियों को आसानी से नहीं मिलेगी भांग, महिला मंडल ने चलाया अभियान

Edited By Simpy Khanna, Updated: 10 Aug, 2019 04:31 PM

mahila mandal launched a campaign

शिमला जिला के रामपुर उपमंडल मुख्यालय के समीप डकोल्ड की महिला मंडल ने नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया है ताकि स्वस्थ एवं गतिशील समाज का निर्माण हो सके। जयदेवता कलसी महिला मंडल की महिलाओ का कहना है शहर के आस पास भांग नशेड़ियों को आसानी से ना मिले, इस लिए...

रामपुर(विशेषर नेगी):शिमला जिला के रामपुर उपमंडल मुख्यालय के समीप डकोल्ड की महिला मंडल ने नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया है ताकि स्वस्थ एवं गतिशील समाज का निर्माण हो सके। जयदेवता कलसी महिला मंडल की महिलाओ का कहना है शहर के आस पास भांग नशेड़ियों को आसानी से ना मिले, इस लिए भांग को नष्ट किया जा रहा है। जब भांग आसानी से नहीं मिलेगा तो अपने-आप नशेड़ी नशा छोड़ेगे और लोग भी जागरूक होंगे ।

उन्होंने बताया की युवा एक दूसरे को देख इस तरह की गलत संगत में पड़ कर अपना भविष्य ही दाव पर लगा रहा है। इस लिए हर जागरूक इंसान को मादक पदार्थो के विरुद्ध खड़े होना होगा। इस तरह के कार्यो में महिलाओ की भूमिका अहम हो सकती है। ऐसे में डकोल्ड महिला मंडल की महिलाये नशा मुक्ति अभियान को अमलीजामा पहनने में लगी है।

सथानीय महिलाओं ने बताया आज डकोल्ड व आसपास की महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया है। उन्होंने बताया रामपुर आस-पास क क्षेत्रो में भांग उखाड़ने का कार्य जारी किया है। इससे और लोगो में भी संदेश जाएगा कि जागरूकता लाये और नशा मुक्त स्वस्थ समाज का निर्माण हो।महिला मंडल सचिव ममता ने हम सभी महिलाओ को इस अभियान में जोड़ कर नशे के खिलाफ आगे बढ़ाना चाहते है। इससे महिलाये गाँव समाज को मादक पदार्थो से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!