जब पुलिस आई पकड़ने तो बैड बॉक्स में छिप गया प्रेमी जोड़ा

Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2020 10:13 PM

lover couple hide in bed box when police came to catch

पुलिस चौकी अवाहदेवी (हमीरपुर) के अंतर्गत आते क्षेत्र से फरार हुआ एक कथित प्रेमी जोड़ा अम्ब में पकड़ा गया। प्रेमी जोड़ा अम्ब क्षेत्र के एक घर में शरण लिए हुए था और पुलिस की भनक लगते ही दोनों बैड के बीच (सामान रखने वाली जगह) छुप गए लेकिन पुलिस टीम ने...

अम्ब (ब्यूरो): पुलिस चौकी अवाहदेवी (हमीरपुर) के अंतर्गत आते क्षेत्र से फरार हुआ एक कथित प्रेमी जोड़ा अम्ब में पकड़ा गया। प्रेमी जोड़ा अम्ब क्षेत्र के एक घर में शरण लिए हुए था और पुलिस की भनक लगते ही दोनों बैड के बीच (सामान रखने वाली जगह) छुप गए लेकिन पुलिस टीम ने घर की पूरी तरह से तलाशी लेने के दौरान उन्हें बैड से बाहर निकाला। पुलिस थाना अम्ब में कार्रवाई करने के बाद अवाहदेवी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

युवक के साथ भागी महिला है 3 बच्चों की मां

जानकारी के अनुसार करीब 4 दिन से एक युवक महिला (3 बच्चों की मां) को बहला-फुसला कर अम्ब ले आया था। शिकायत मिलने पर अवाहदेवी पुलिस ने कार्रवाई के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को अम्ब क्षेत्र के एक घर में दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घर से भागी हुई महिला 3 बच्चों की मां है और उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 17 वर्ष है जबकि महिला को भगाने वाले युवक की उम्र करीब 20 साल के आसपास बताई जा रही है।

मां की ममता हो गई तार-तार

पुलिस थाना अम्ब में उस समय मां की ममता तार-तार हो गई जब महिला की बेटी अपनी मां से लिपट कर जोर-जोर से रोने लगी लेकिन मां ने उसे धक्का देते हुए बाप के पास जाने को कहा। महिला आरोप लगा रही थी कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और वह उसके साथ नहीं रहेगी जबकि महिला की बेटी (5वीं कक्षा की छात्रा) बता रही थी कि मां से कोई मारपीट नहीं करता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अतिरिक्त थाना प्रभारी अम्ब अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र से बरामद हुए युवक व महिला को अवाहदेवी पुलिस अपने साथ ले गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!