सैल्फ हैल्प ग्रुप के लिए लाॅन्च की ‘अपना कांगड़ा’ एप

Edited By Vijay, Updated: 20 Jan, 2022 09:58 PM

launched apna kangra app for self help groups

कांगड़ा जिले के सैल्फ हैल्प ग्रुप को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए सैल्फ हैल्प ग्रुप के लिए एक नया प्लेटफार्म जारी किया। अपना कांगड़ा नाम की एप की लाॅन्चिग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वीरवार को करवाई।

धर्मशाला (जिनेश): कांगड़ा जिले के सैल्फ हैल्प ग्रुप को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए सैल्फ हैल्प ग्रुप के लिए एक नया प्लेटफार्म जारी किया। अपना कांगड़ा नाम की एप की लाॅन्चिग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वीरवार को करवाई। इस एप में कांगड़ा हैम्पर में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संग्रह होगा जबकि एप के माध्यम से पर्यटकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का पता लगाने में सहायता मिलेगी।

डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने ‘अपना कांगड़ा’ एप पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जिले में 3 कांगड़ा हाट बन रहे हैं। एप का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह एप होटल, होम स्टे, परिवहन, पैट्रोल पंप, आपातकालीन सेवाओं जैसी सेवाएं भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एप जहां पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करेगी, वहीं ग्रामीण आबादी को सशक्त भी बनाएगी। यह स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए ई-मार्कीटिंग प्लेटफार्म प्रदान करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!