कुनिहार पंचायत को दिल्ली में मिला ये राष्ट्रीय पुरस्कार

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 11:06 PM

kunihar panchayat get national award

कुनिहार पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र तोमर ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम रही कुनिहार पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से...

कुनिहार: कुनिहार पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र तोमर ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम रही कुनिहार पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत कुनिहार की प्रधान अरुणा ठाकुर को प्रदान किया गया। पुरस्कार के लिए भारत की अढ़ाई लाख पंचायतों में से 36,000 पंचायतों ने आवेदन किया था। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत कुनिहार को वर्ष 2017-18 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, स्मृतिचिन्ह व 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

पंचायत प्रधान ने बताया कि इस पुरस्कार का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पंचायती राज विभाग के सभी अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत कुनिहार के सभी सदस्यों को जाता है। दिल्ली में आयोजित समारोह में उनके साथ उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर, सचिव चंद्रमणि ठाकुर, नरेगा सहायक यशपाल, तकनीकी सहायक देवराज, पंचायत सदस्य कमला, रीता, दीपा, ईसा, संतोष, कृष्ण चंद, जय प्रकाश व बलवंत उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!