60 साल की पहाड़न महिला का जज्बा, खेतों में हल चलाकर कर रही किसानी

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2024 10:23 PM

kullu woman field  plow

जिला कुल्लू में इन दिनों खेतों में बिजाई का कार्य चला हुआ है। इन दिनों किसान अपने खेतों में मक्की की बिजाई का कार्य कर रहे हैं। वहीं कल्लू के नलहाच गांव की महिला का वीडियो खूब सोशल मीडिया पर हल चलाते हुए वायरल हो रहा है।

कुल्लू (दिलीप): जिला कुल्लू में इन दिनों खेतों में बिजाई का कार्य चला हुआ है। इन दिनों किसान अपने खेतों में मक्की की बिजाई का कार्य कर रहे हैं। वहीं कल्लू के नलहाच गांव की महिला का वीडियो खूब सोशल मीडिया पर हल चलाते हुए वायरल हो रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों किसानों का काम जोरों पर चला किसान खेतों में डटे हैं। यह महिला भी पीछे नहीं है 60 साल की उम्र में बैलों के साथ बराबर चलकर हल चलाते हुए जैसे ही लोगों ने इसे देखा तो इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला के जज्बे को हमारा सलाम। पहाड़ की पहाड़न महिला आज की महिला जो किसी काम में पीछे नहीं है। किसान बनकर फसल उगाने से लेकर गृहिणी बनकर खाना बनाने तक सब काम यह अच्छे से जानती है। जो काम आज के समय में मर्द नहीं कर रहा और वहीं महिला मर्द के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। आज के दौर में जहां ज्यादातर इलाके ट्रैक्टर से फसल बीजने के मोहताज हो चुके हैं, जहां ट्रैक्टर नहीं है वहां पावर टिल्लरों ने यह काम संभाला हुआ है, तो वहीं हिमाचल के कई इलाकों में आज भी बैल जोत कर फसल बिजाई की जाती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!