Kullu: पार्वती नदी के बीच विशाल चट्टान से जिया गांव पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 04:58 PM

kullu parvati river massive rock danger

जिया पंचायत में पार्वती नदी के बीचोंबीच चट्टान ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। वर्ष 2023 और 2025 की भीषण बाढ़ के बाद नदी में भारी मात्रा में मलबा जमा होने से नदी का बहाव बदल गया है।

कुल्लू (संजीव): जिया पंचायत में पार्वती नदी के बीचोंबीच चट्टान ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। वर्ष 2023 और 2025 की भीषण बाढ़ के बाद नदी में भारी मात्रा में मलबा जमा होने से नदी का बहाव बदल गया है। इस कारण बरसात के दौरान पानी विशाल चट्टान से टकराकर रिहायशी क्षेत्र की ओर मुड़ जाता है। सबसे अधिक खतरा पार्वती नदी पर बने फोरलेन पुल के आसपास बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे लेकर कई बार प्रशासन काे अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भुंतर सुधार समिति के संस्थापक सदस्य मेघ सिंह कश्यप ने इसे लेकर डी.सी. कुल्लू से मुलाकात कर चट्टान को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैक्स स्कूल से ब्यास-पार्वती संगम तक तथा वार्ड नंबर-1 से संगम स्थल तक नदी किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया जाए, ताकि संभावित बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले तत्कालीन एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने मौके का निरीक्षण किया था तथा उन्होंने चट्टान को हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन न तो चट्टान हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई हुई और न ही सुरक्षा कार्य शुरू हुआ।

बरसात के मौजूदा दौर में ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते चट्टान नहीं हटाई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं एसडीएम मनाली एवं अतिरिक्त प्रभार एसडीएम कुल्लू गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस मामले में संबंधित विभागों से चर्चा कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!