कुल्लू में 9 साल की लड़की व 8 साल के लड़के से हैवानियत की हदें पार

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2024 04:49 PM

kullu minor minor rape

जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

कुल्लू (शम्भू): जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता 9 साल की है। दूसरी घटना में 8 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण की वारदात हुई है। इस वारदात में आरोपी लड़का पीड़ित का ही चचेरा भाई है। लड़की से दुष्कर्म की वारदात में महिला पुलिस थाना ने भादंसं की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़के के साथ हुई वारदात में भादंसं की धारा 377 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार लड़की से दुष्कर्म का केस सीडब्ल्यूसी कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ। काऊंसलिंग के दौराल नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई वारदात का खुलासा किया, वहीं लड़के के साथ घटना को लेकर चाइल्ड हैल्पलाइन की काऊंसलर कमला देवी की काऊंसलिंग रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ। एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटनाओं को अंजाम देेने वाले आरोपी लड़के भी नाबालिग हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!