मनाली में स्टोर में लगी आग, 2 लाख का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 31 May, 2024 05:25 PM

kullu manali store fire loss

मनाली में मालरोड के पास एक स्टोर में आधी रात को आग लग गई जिससे स्टोर में रखा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया तथा साथ लगती करोड़ों रुपए की संपत्ति को जलने से बचाया।

कुल्लू (शम्भू): मनाली में मालरोड के पास एक स्टोर में आधी रात को आग लग गई जिससे स्टोर में रखा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया तथा साथ लगती करोड़ों रुपए की संपत्ति को जलने से बचाया। इस घटना में 2 लाख रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार आधी रात को करीब डेढ़ बजे यह घटना हुई। रात को दीपक कुमार के मालरोड काॅम्पलैक्स के स्टोर में अचानक आग भड़क गई।

आग लगने के पीछे बिजली के शार्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर नुक्सान को कम किया, फिर भी घटना में 2 लाख रुपए की संपत्ति का नुक्सान हुआ। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!