भाजपा सरकार को चुनाव हारने के बाद आई अक्ल : कुलदीप राठौर

Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2021 04:36 PM

kuldeep singh rathore target on bjp

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हमीरपुर दौरे के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद प्रदेश भाजपा सरकार को अक्ल आई है।

हमीरपुर (गौरी): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हमीरपुर दौरे के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद प्रदेश भाजपा सरकार को अक्ल आई है। राठौर ने सर्किट हाऊस हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि हाल ही में चुनाव हारने के बाद प्रदेश सरकार को अक्ल तो आई है लेकिन चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब क्या कर पाएंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से जो भी घोषणाएं की गई हैं वे कर्मचारियों को खुश करने के लिए की गई हैं। पिछले 4 वर्ष में सरकार कुछ नहीं कर पाई है। सरकार कर्जे में चल रही है, ऐसे में इन घोषणाओं को मुख्यमंत्री कैसे पूरा करेंगे पहले वह यह जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि सरकार से नाराज चल रहे वर्ग को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जमीनीस्तर पर इन घोषणाओं को सरकार नहीं उतार पाएगी। चुनावी साल में लोगों को भ्रमित करने के लिए ये घोषणाएं की जा रही हैं।

क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती आई है भाजपा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपुर क्षेत्र को संसदीय क्षेत्र मंडी में शामिल करने की दलील पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती आई है। ऊपरी हिमाचल और निचले हिमाचल को लेकर भाजपा पूर्व में भी राजनीति करती रही है। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चुनावी स्टंट है, इससे ज्यादा वह इस पर कुछ नहीं बोल सकते हैं। सांसद प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे और उनके साथ प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं की दिल्ली में हाजिरी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सांसद प्रतिभा सिंह ने घर पर भी  प्रीतिभोज रखा था, जिसमें प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए थे। पदयात्रा के कार्यक्रमों के चलते वह उनकी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाए हैं लेकिन प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं ने इसमें भी शिरकत की है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात महज दुष्प्रचार है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!