बिलासपुर एम्स में किडनी प्रत्यारोपण आईसीयू शुरू, मरीजों को चक्कर काटने से मिली राहत

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Nov, 2024 11:39 AM

kidney transplant icu started in bilaspur aiims

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में किडनी प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू की तीन बिस्तरों की सुविधा शुरू हो गई है। दो करोड़ की लागत से एम्स में इस आईसीयू को शुरू किया गया।

बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में किडनी प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू की तीन बिस्तरों की सुविधा शुरू हो गई है। दो करोड़ की लागत से एम्स में इस आईसीयू को शुरू किया गया। अब इन रोगियों को इन सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत सप्ताह इस सुविधा का शुभारंभ वर्चुअल किया है। इसके शुरू होने से रोगियों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विशेष रूप से एम्स बिलासपुर में मिलने वाली किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा से हर साल 100-150 रोगियों को लाभ होगा। इन मरीजों को इससे पहले इलाज के लिए प्रदेश से बाहर का रुख करना पड़ता था।

पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। एम्स प्रबंधन का कहना है कि एम्स की नई सुविधा स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में विश्वास, आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देगी। इससे अधिक रोगियों को उपचार के विकल्प के रूप में प्रत्यारोपण का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह विस्तार अंग प्रत्यारोपण तक पहुंच बढ़ाने के राष्ट्रीय प्रयासों के अनुरूप है। क्षेत्र में नेफ्रोलॉजी और अंगदान जागरुकता में तेज प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!