Kangra: अर्श शर्मा नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Nov, 2024 11:46 AM

kangra arsh sharma becomes sub lieutenant in navy

ग्राम पंचायत इन्दौरा के अर्श शर्मा की भारतीय नौसेना में सब लैफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी कामयाबी पर उनके घर व गांव में खुशी की लहर है।

ठाकुरद्वारा, (स.ह.): ग्राम पंचायत इन्दौरा के अर्श शर्मा की भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी कामयाबी पर उनके घर व गांव में खुशी की लहर है।

अर्श ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नंगलभूर में हुई है जिसके बाद बी. एससी. कम्प्यूटर साइंस चंडीगढ़ से व एम.सी.ए. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से करने के उपरांत एक वर्ष तक आई.टी. सैक्टर में नौकरी की।

अर्श के पिता सुरेंद्र मोहन शर्मा पंजाब में ठेकेदार हैं। माता सुनीता शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। अर्श 29 अक्तूबर को भारतीय नौसेना के जामनगर के बलसूरा ट्रेनिंग एकैडमी से पास आऊट होने के बाद अपने पैतृक गांव इन्दौरा पहुंचा जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों व गांववासियों ने उसका स्वागत किया।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!