Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2024 05:27 PM
ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में मंगलवार को जंगल में पशुओं को चराते समय बुजुर्ग महिला पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में मंगलवार को जंगल में पशुओं को चराते समय बुजुर्ग महिला पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सिहोरपाई पंचायत के उपप्रधान सोनी कुमार की माता चैंचला देवी पशुओं को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। इसी बीच गीदड़ ने हमला कर दिया। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी जान बचाने के लिए जहां एक ओर चिल्लाती रही, वहीं आधे घंटे तक गीदड़ से भिड़ती रही। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे से गीदड़ को मार डाला और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।