रसोइघर से एलपीजी गैस रिसाव से मकान में लगी आग

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2020 08:38 PM

jaisinghpur gas house fire

उपमंडल की पंचायत संघोल के गांव टिकरू में अचानक लगी आग से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जयसिंहपुर (संदीप): उपमंडल की पंचायत संघोल के गांव टिकरू में अचानक लगी आग से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार टिकरू गांव की मस्तां देवी पत्नी थलिया राम के 3 कमरों के स्लेटपोश मकान में दिन के करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रसोई घर में गैस रिसाव के चलते फैली होगी। देखते ही देखते आग ने इतना जोर पकड़ लिया कि घर के अंदर रखे टैलीविजन, फ्रिज व फर्नीचर सहित सारी चीजें जल कर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। अगर आग बुझाने में थोड़ी भी देर हो जाती तो आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। एसडीएम डा. विक्रम महाजन ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की व विभागीय कर्मचारियों को नुक्सान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। हादसे का पता चलते ही विधायक रवि धीमान ने प्रभावित परिवार के पास जाकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!