सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अपना फेसबुक पेज मोनेटाइज? युवक को लगा ₹67 हजार का चूना

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2026 12:33 PM

fraud committed under the pretext of facebook page monetization

डिजिटल युग में सोशल मीडिया से कमाई करने की चाहत में लोग साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से सामने आया है, जहां फेसबुक अकाऊंट/पेज को मोनेटाइज करवाने के नाम पर एक युवक....

रोहड़ू (कार्तिक): डिजिटल युग में सोशल मीडिया से कमाई करने की चाहत में लोग साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से सामने आया है, जहां फेसबुक अकाऊंट/पेज को मोनेटाइज करवाने के नाम पर एक युवक से करीब 67 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने रोहड़ू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

फेसबुक पर हुई थी फर्जी ब्लॉगर से पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजाली कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्ष 2012 से रोहड़ू में निवास कर रहा है। बुजाली ने पुलिस को बताया कि वह अपने फेसबुक पेज को मोनेटाइज करवाना चाहता था। इसी सिलसिले में फेसबुक के जरिए ही उसका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ। उस व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मण चौहान बताया और खुद को एक पेशेवर ब्लॉगर के रूप में पेश किया।

विश्वास में लेकर किस्तों में ऐंठे 67,391 रुपए
आरोपी ने बड़ी चालाकी से बुजाली को अपने झांसे में लिया और काम पूरा करने का पक्का भरोसा दिलाया। विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में यूपीआई और बैंक खाते के माध्यम से पीड़ित से पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए। काम पूरा होने की उम्मीद में पीड़ित ने कुल 67,391 रुपए आरोपी द्वारा बताए गए खातों में भेज दिए।

पैसे मिलते ही बंद किया संपर्क
पैसे पूरी तरह से ऐंठने के बाद आरोपी के सुर बदल गए। उसने न तो फेसबुक पेज मोनेटाइज करवाया और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित के अनुसार अब आरोपी ने उसके फोन कॉल और मैसेज का जवाब देना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ एक सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस को सौंपे ट्रांजैक्शन के सबूत
ठगी का शिकार हुए बुजाली कुमार ने तुरंत रोहड़ू पुलिस थाने का रुख किया और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। अपनी शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर और पैसों के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) से जुड़े सभी पुख्ता दस्तावेज सौंप दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ठगी गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!