मुख्यमंत्री बताएं कहां मिले 55 लाख और उन्हें कहां रखा : इंद्रदत्त लखनपाल

Edited By Kuldeep, Updated: 22 May, 2024 05:29 PM

indradutt lakhanpal

बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि 55 लाख रुपए कहां मिले और वे किसके थे।

हमीरपुर (राजीव): बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि 55 लाख रुपए कहां मिले और वे किसके थे। उन्होंने कहा कि अगर 55 लाख मिले हैं तो वे कहां गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि 15-15 करोड़ मिले हैं और अब कह रहे हैं कि 55 लाख पकड़े हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री का झूठ पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू बौखला गए हैं और बड़सर में पिछले दिन उनके कार्यक्रमों में जनता नहीं आई और उसके बाद मुख्यमंत्री भोरंज में जाकर अफवाहें फैलाकर जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इंद्रदत्त लखनपाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सनसनी फैलाने की बजाय अपने 15 महीनों के कार्य का रिपोर्ट कार्ड जनता में दें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!