कोरोना काल के बीच प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Aug, 2020 03:51 PM

independence day celebrations celebrated with great pomp in the state

कोरोना संकट के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से प्रदेश भर में मनाया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। ध्वजारोहण के साथ परेड और मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।

शिमला : कोरोना संकट के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से प्रदेश भर में मनाया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। ध्वाजारोहण के साथ परेड और मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इसी क्रम में हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कोरोना वॉरियर्स भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। 

सीएम जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते  हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करेंगे। टनल सामरिक महत्व के अलावा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाएगी। टनल के उत्तर और दक्षिण पोर्टल पर पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे। टनल के बीच बस चलेगी। वहीं बिजली महादेव में रोपवे बनाया जाएगा। पीएम का सपना है कि यहां रोपवे बनाया जाए। सीएम ने लगघाटी में पर्यटन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।  हालांकि, आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार की ओर से कार्यक्रम में कर्मचारियों या अन्य वर्गों के लिए कोई बड़ी घोषणाएं नहीं हुईं। राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने भी राजभवन में ध्वजारोहण किया। 
PunjabKesari
आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक दूरी में रहकर मनाया गया। नालागढ़ के ओल्डब्वॉय स्कूल मैदान में 15 अगस्त शनिवार को सामाजिक दूरी बनाकर उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा की अध्यक्षता में 74 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में ओल्डब्वॉय स्कूल मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा द्वारा ध्वज फहराया गया साथ ही जिला पुलिस बद्दी की पलटन द्वारा राष्ट्रीय गान के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में उप मंडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 में फ्रंटलाइन मे अपनी सेवाएं दे रहे वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फहराया तिरंगा।

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में मनाए गए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने तिरंगा फहराया और प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। निर्धारित समय अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने 11 बजे ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में तिरंगा फहराया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन सब भारतवासियों के लिए गौरवमई व ऐतिहासिक दिन है उन्होंने कहा लंबे संघर्ष के बाद देश को इसी दिन आजादी मिली थी। ऊना में भी हर्षोल्लास के साथ जश्न-ए-आजादी मनाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। यहां भी कोरोना काल के चलते तय नियमों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।
PunjabKesari
सोलन में शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश वासियों का आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सब एकजुट होकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरेश भारद्वाज आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 74वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश  एल. नारायण स्वामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान,न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर,न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ भी उपस्थित थे।

कुल्लू में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी व जनशिकायत निवारण मंत्री, डॉ रामलाल मारकंडा ने केलांग में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस में झंडा फहराया , तथा जिलावासियों के नाम अपना संदेश दिया। डॉ मारकंडा ने अपने छः दिवसीय  दौरे के दौरान  दूसरे दिन  ज़िला के 74 वें स्वतन्त्रता दिवस में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विभिन्न विकास कार्यों के लिये बजट का 9 प्रतिशत हिस्सा प्रतिवर्ष आवंटित करती है। चालू वित्त वर्ष में लाहौल-स्पीति के लिये एक अरब 18 करोड़ 07 लाख रु बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से लाहौल मंडल के लिये जनजातीय उप योजना के अंतर्गत62 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। चिकित्सा सुविधाओं के लिये 5 करोड़ 91लाख बजट का प्रावधान किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!