IND vs AFG ODI Match: धर्मशाला स्टेडियम में खिलाड़ियाें ने बहाया पसीना, अफगानी 'फिरकी मास्टर' पर फैंस ने लुटाया प्यार

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2026 11:04 PM

ind vs afg odi match

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच की मेजबानी के लिए स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं

धर्मशाला (सुनील): धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच की मेजबानी के लिए स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पिच से लेकर मैदान को चमकाने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।

PunjabKesari

 मैच के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, क्रिकेट फैंस का रोमांच भी सातवें आसमान पर है और वे स्टेडियम के बाहर सड़क किनारे से अपनी पसंदीदा टीम की टी-शर्ट्स खरीदते नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लहराकर अपना जोश दिखा रहे हैं, जिससे पूरा माहौल क्रिकेट के रंग में रंग गया है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं और मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।

PunjabKesari

मैच से पहले धर्मशाला स्टेडियम में दोनों टीमों का कड़ा अभ्यास सत्र देखने को मिला। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन और केएल राहुल सहित अन्य खिलाड़ियों ने नैट पर जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारियों को परखा। दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी मैदान पर उतरकर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते और रणनीति बनाते दिखाई दिए। इस बीच फैंस का उत्साह उस समय और बढ़ गया जब अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान मैदान के करीब दिखे। अपने चहेते खिलाड़ी को सामने पाकर क्रिकेट प्रेमी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ तस्वीरें व सैल्फी खिंचवाईं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!