सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया आगंतुक कक्ष का उद्घाटन (Video)

Edited By Vijay, Updated: 23 Oct, 2019 12:08 PM

मंगलवार को सांसद रामस्वरूप शर्मा ने वन, परिवहन, युवा सेवाएं एंव खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के परिसर में आगंतुक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भुंतर...

कुल्लू (दिलीप): मंगलवार को सांसद रामस्वरूप शर्मा ने वन, परिवहन, युवा सेवाएं एंव खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के परिसर में आगंतुक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं यहां और अधिक हवाई सेवाएं चलाने के लिए प्रयासरत है।
PunjabKesari, MP and Minister Image

इस संक्षिप्त उद्घाटन समारोह में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।
PunjabKesari, Minister Govind Thakur Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!