शिमला में HRTC कर्मचारियों ने बोला हल्ला, निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ की नारेबाजी (Video)

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2021 05:04 PM

एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगें पूरी करवाने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। वित्तीय लाभों को देने की मांग को लेकर निगम के प्रदेश भर से शिमला पहुंचे कर्मचारियों ने एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी...

शिमला (राजेश): एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगें पूरी करवाने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। वित्तीय लाभों को देने की मांग को लेकर निगम के प्रदेश भर से शिमला पहुंचे कर्मचारियों ने एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की मांग को लेकर प्रबंधन से कोई जवाब नहीं आया और न ही कोई अधिकारी बात करने के लिए सामने आया, ऐसे में संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन व सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 33 दिनों का समय दिया।

समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आंदोलन के दूसरे चरण में लम्बित मांगों को मनवाने के लिए संयुक्त समन्वय समिति के तत्वावधान में औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अंतर्गत परिवहन कर्मचारी 11 अक्तूबर से प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन गेट मीटिंग करेंगे और 18 अक्तूबर को निगम के कर्मचारी एक दिन के काम छोड़ो आंदोलन पर रहकर अपने-अपने कार्य का बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे, ऐसे में प्रदेश भर में बस सेवाएं बंद रहेंगी और इस आंदोलनात्मक कार्यवाही को बाध्य करने की सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

इस मौके पर जेसीसी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा संयुक्त समन्वय समिति के साथ पूर्व में किए गए समझौतों के बाद भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं, ऐसे में प्रदेश के 12 हजार कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है और आंदोलन के लिए मजबूर हैं। इस मौके पर सदस्य मान सिंह ने कहा कि कर्मचारी निगम व सरकार से सिर्फ अपना हक  मांग रहे हैं लेकिन सरकार व निगम कर्मचारियों की मांग पर गौर नहीं कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन को प्यार सिंह, मान सिंह, खेमेंद्र गुप्ता, संजय बड़वाल, जगदीश चंद, हरीश कुमार, टेक चंद, यश पाल, ऋषि लाल, अनित कुमार, संजीव कुमार, समर चौहान, देस राज, रॉय सिंह, धनी राम, मिलाप चंद, दीपक शर्मा, बाल कृष्ण, हरी लाल, प्रेम सिंह, सुख राम, पूर्ण चंद, टेक चंद, नवल किशोर, विजय कुमार, गोपाल लाल, देवी चंद, मनोज कुमार, चमन सिंह, कुलदीप सिंह व बरयाम सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया और मांगें पूरी करने की मांग की।

निगम द्वारा कर्मचारियों को वर्ष 2016 से वित्तीय लाभ देने को हैं, जिसमें जनवरी, 2016 से 13 प्रतिशत आईआरएडीए जनवरी, 2019 से 4 प्रतिशत, 5 प्रतिशत जुलाई, 2016 से व 6 प्रतिशत जुलाई, 2021 से, कुल डीए 15 प्रतिशत, 32 महीनों का नाइट ओवर टाइम, पैंशन, ग्रैच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इन्कैशमैंट, जीपीएफ, मेडिकल रिम्वर्समैंट कई प्रकार के एरियर आदि कर्मचारियों के लगभग 500 करोड़ के रुपए के लम्बित वित्तीय भुगतान देय हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!