HP By-Election 2024 : भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jun, 2024 07:43 PM

hp by election 2024 bjp

प्रदेश भाजपा ने 3 उपचुनावों के लिए कमर कस दी है। इस कड़ी में 10 जुलाई को होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी ने प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा ने 3 उपचुनावों के लिए कमर कस दी है। इस कड़ी में 10 जुलाई को होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी ने प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की है। इसके तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे, उनके साथ संयोजक के रूप में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डा. सिकंदर कुमार रहेंगे। सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव सहजल और सह संयोजक विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा होंगे।

इसी तरह देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी विपिन परमार, सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर, संयोजक मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल और सह संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नयना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी विधायक त्रिलोक जम्वाल, संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और सह संयोजक विधायक दिलीप ठाकुर होंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!