HP बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा की दूसरी परीक्षा के नतीजे, 89.54 फीसदी रहा संयुक्त परिणाम

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2026 05:19 PM

hp board released the results of the 10th class second exam

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दोहरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली हजारों छात्रों के लिए वरदान साबित हुई है। बोर्ड ने जुलाई 2026 में आयोजित हुई मैट्रिक (10वीं) की द्वितीय परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दोहरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली हजारों छात्रों के लिए वरदान साबित हुई है। बोर्ड ने जुलाई 2026 में आयोजित हुई मैट्रिक (10वीं) की द्वितीय परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परिणाम के आने से उन हजारों विद्यार्थियों का कीमती शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बच गया है, जो मार्च की मुख्य परीक्षा में पिछड़ गए थे। मार्च से लागू की गई इस दोहरी परीक्षा प्रणाली का असर यह हुआ है कि 10वीं कक्षा का कुल संयुक्त पास प्रतिशत उछलकर 89.54 फीसदी तक पहुंच गया है। दोनों परीक्षाओं (मार्च और जुलाई) को मिलाकर कुल 91,060 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 81,110 छात्र पास होने में सफल रहे हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी परीक्षा में कुल 8,181 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 4,930 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इस तरह दूसरी परीक्षा का पास प्रतिशत 60.27 फीसदी रहा। वहीं, 1,774 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है और 1,316 विद्यार्थी एसैंशियल रिपीट की श्रेणी में रखे गए हैं।

एडमिशन में नहीं होगी परेशानी, डिजिलॉकर पर आया रिजल्ट
डॉ. शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए रिजल्ट को डिजिटल कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वैबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं, ताकि छात्रों को 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की री-चैकिंग (पुनः जांच) या पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे 9 सितम्बर तक अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!