शिमला में धू-धू कर जला 3 मंजिला मकान, 2 कमरे सहित लाखों का हुआ नुकसान

Edited By kirti, Updated: 12 Sep, 2019 12:30 PM

house fire

हिमाचल के शिमला में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। आग बुधवार रात ललित कुमार पुत्र मोहन लाल, गांव बाग डाकघर रेवग तहसील सुन्नी के मकान में लगी।

शिमला: हिमाचल के शिमला में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। आग बुधवार रात ललित कुमार पुत्र मोहन लाल, गांव बाग डाकघर रेवग तहसील सुन्नी के मकान में लगी। जिससे मकान की तीसरी मंजिल के दो कमरे और उनमें रखा सामान जल कर राख हो गया। इस आगजनी में अनुमानित 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते पुलिस व अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मकान सड़क से काफी दूर होने के कारण अग्निशमन विभाग की सहायता वहां तक नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इक्ट्ठे होकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगजनी शार्ट सर्किट के कारण लगी है और पीड़ित को फौरी राहत के 20 हजार रुपए की राशि दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!