Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, कांगड़ा समेत 5 जिलों में यैलो अलर्ट जारी

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2026 09:29 PM

himachal weather update

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को भले ही धूप खिली और लोगों ने ठंड से राहत पाई, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है।

शिमला (संतोष): प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को भले ही धूप खिली और लोगों ने ठंड से राहत पाई, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को प्रदेश के 5 जिलों मंडी, चम्बा, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू में कई स्थानों पर आंधी चलने और बिजली चमकने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 

15-16 अप्रैल को फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ
12 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 13-14 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15-16 अप्रैल को फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और बारिश के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बादल बरसे हैं। गुलेर में सर्वाधिक 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा जोत, कांगड़ा और मंडी में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। शिमला, भुंतर और कांगड़ा में बिजली चमकने की घटनाएं हुईं, जबकि शिलारू में ओलावृष्टि और सुंदरनगर में हल्का कोहरा देखा गया।

सामान्य से 142 प्रतिशत अधिक बरसे मेघ
हिमाचल में अप्रैल के पहले 10 दिनों में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 10 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में सामान्य से 142 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। बिलासपुर जिला में सामान्य से 910 प्रतिशत अधिक (80.8 मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड की गई। सोलन में 625, सिरमौर में 536 और मंडी व शिमला में सामान्य से 380 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज हुई है। किन्नौर में बारिश सामान्य के करीब (3 फीसदी अधिक) रही। पूरे प्रदेश में इस अवधि के दौरान वास्तविक वर्षा 55.4 मिलीमीटर रही, जबकि सामान्य तौर पर यह 22.9 मिलीमीटर होती है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!