हिमाचल BJP की बड़ी कार्रवाई, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरे 28 पदाधिकारियों की छुट्टी

Edited By Vijay, Updated: 24 May, 2026 08:06 PM

28 office bearers expelled from party due to contest against official candidate

पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद) के चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के भीतर अनुशासन का डंडा चलाया है। भाजपा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे अपने 28 पदाधिकारियों...

शिमला (कुलदीप): पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद) के चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के भीतर अनुशासन का डंडा चलाया है। भाजपा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे अपने 28 पदाधिकारियों को उनके पदों (दायित्वों) से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। यह सख्त कदम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. बिंदल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस विषय पर गहन चर्चा की, जिसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला लिया गया।

इन 28 पदाधिकारियों को किया गया दायित्वों से मुक्त

  1. सरिता वर्मा: प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक महिला मोर्चा, ठियोग

  2. देवांश चंदेल: प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, झंडूता

  3. रोहित ठाकुर: प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, बिलासपुर

  4. वीना कपिल: प्रदेश सह-संयोजक शहरी निकाय प्रकोष्ठ, सुजानपुर

  5. मनोज कुमार: प्रदेश सह-संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, चम्बा

  6. अनिल सैनी (डिम्पल): प्रदेश आईटी सह-संयोजक ओबीसी मोर्चा, बल्ह

  7. विश्व बंधु शर्मा: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, बल्ह

  8. विजय भाटिया: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, जोगिंद्रनगर

  9. मीना वर्मा: जिला सचिव, जिला शिमला (शिमला ग्रामीण)

  10. सुमन चौहान: जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सुजानपुर

  11. सुभाष चंद: जिला कार्यकारिणी सदस्य, चम्बा भटियात

  12. सचिन महाजन: मंडल उपाध्यक्ष बनीखेत मंडल, डलहौजी-भटियात

  13. तिलक राज: मंडल महामंत्री, भटियात

  14. संजय कुमार: मंडल महामंत्री, भटियात

  15. कमलेश समरेक: मंडल सचिव, रोहड़ू

  16. सुधा कटोच: मंडल कार्यालय सचिव, बैजनाथ

  17. रजनी: मंडल सचिव, बड़सर मंडल

  18. कमला भारद्वाज: जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, भरमौर

  19. रीता निराला: जिला महामंत्री महिला मोर्चा, सुंदरनगर धर्मपुर

  20. शुभम कपूर: जिला सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा, बैजनाथ

  21. देवराज: मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, इंदौरा

  22. राजीव कुमार: मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, चिंतपूर्णी

  23. दुष्यंत शर्मा: मंडल प्रवक्ता युवा मोर्चा, बल्ह

  24. राकेश राणा: मंडल सचिव किसान मोर्चा, मंडी

  25. जुगल किशोर: आईटी सह-संयोजक किसान मोर्चा, इंदौरा

  26. ज्योति ठाकुर: पूर्व जिला सचिव महिला मोर्चा, सुजानपुर

  27. करनैल सिंह: पूर्व प्रदेश मोर्चा सचिव, चम्बा

  28. दुनीचंद धीमान: पूर्व प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा, कसौली

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!