पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण का शैड्यूल बदला, सरकार ने ACS ओंकार शर्मा से वापस लिए सभी महत्वपूर्ण विभाग, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 15 Jun, 2025 10:41 PM

himachal top 10 news

प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट बदली और राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कांगड़ा सहित कई हिस्सों में बारिश हुई। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बदले 15 जुलाई को होगा। प्रदेश कांग्रेस की चल...

हिमाचल डैस्क: प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट बदली और राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कांगड़ा सहित कई हिस्सों में बारिश हुई। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बदले 15 जुलाई को होगा। प्रदेश कांग्रेस की चल रही पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार चंद शर्मा से सभी महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार वापस ले लिया है। चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की खणी पंचायत के थोबू (रेहला) गांव निवासी निखिल ठाकुर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। साेलन पुलिस ने पंजाब से हिमाचल में हैरोइन की सप्लाई करने के आरोप में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हनुमान चौक के समीप स्थित एक इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाले उद्याेग में भीषण आग लग गई। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति व उसकी बेटी को 2 किलो 42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

शिमला और कांगड़ा सहित राज्य के कई हिस्सों में बरसीं राहत की फुहारें, 20-21 जून को भारी बारिश का यैलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट बदली और राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कांगड़ा सहित कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत पाई है। शिमला में 7, कांगड़ा में 34, धर्मशाला में 16, सुंदरनगर में 1, नाहन में 2.8, केलांग में 1, मनाली में 3, मंडी में 4, चमबा में 3, जुब्बड़हट्टी में 0.4, कुफरी में 7, कुकुमसेरी में 1.5, भरमौर में 1 व धौलाकुंआ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ऐतिहासिक रिज पर अब 15 जुलाई को होगा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बदले 15 जुलाई को होगा। राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। 

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, जानें क्या हुई चर्चा
हिमाचल कांग्रेस की चल रही पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुडे मामलों पर चर्चा होने की सूचना है।

सरकार ने ACS ओंकार शर्मा से वापस लिए सभी महत्वपूर्ण विभाग, अब सिर्फ इस विभाग का संभालेंगे जिम्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार चंद शर्मा से सभी महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार वापस ले लिया है। अब उनके पास केवल जनजातीय विकास विभाग की जिम्मेदारी रह गई है। 

भरमौर के निखिल ठाकुर बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की खणी पंचायत के थोबू (रेहला) गांव निवासी निखिल ठाकुर ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर का पद प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे भरमौर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

बड़ा देव कमरुनाग के सरानाहुली मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने झील में सोना-चांदी सहित अर्पित की नकदी
मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग का ऐतिहासिक सरानाहुली मेला रविवार को मूल स्थान कमुराह में संपन्न हो गया, जिसमें एक लाख से अधिक भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार की छुट्टी और आषाढ़ साजे की पर्व बेला पर देवता में दरबार में सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था।

ब्रेन ट्यूमर और कमजाेर नजर पर भारी पड़ा पढ़ाई का जुनून, दृष्टिबाधित बेटी इतिका ने हासिल की PhD की डिग्री
मुश्किलें चाहें जितनी भी हों, जुनून और हौसले से हर मंजिल पाई जा सकती है। यही कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश की बेटी डॉ. इतिका चौहान ने, जिन्होंने दृष्टिबाधा जैसी गंभीर चुनौती को पार करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर मिसाल कायम की है।

पंजाब से हिमाचल में हैरोइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, किन्नौर का रहने वाला है आरोपी
साेलन पुलिस ने पंजाब से हिमाचल में हैरोइन की सप्लाई करने के आरोप में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला का रहने वाला है और पंजाब के डेरा बस्सी में रह रहा था।

बद्दी में इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाले उद्याेग में लगी भीषण आग, कराेड़ाें रुपए का नुक्सान
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रविवार को हनुमान चौक के समीप स्थित एक इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाले उद्याेग में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड से उद्योग को भारी नुक्सान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त उद्योग में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। 

मनाली घूमने आए परिवार के साथ हुआ हादसा, 30 फुट गहरी खाई में गिरी बच्ची
नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है। हादसा एक सप्ताह पुराना है। मनाली में जिप लाइन से बच्ची अचानक 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जिप लाइन की तार टूटने से यह हादसा हुआ है। 

HRTC बस में सवार बाप-बेटी से पकड़ी चरस की खेप, पुलिस से बचने के लिए अपनाया था ये तरीका
पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने एसीसी चौक बरमाणा पर नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस से 2 किलो 42 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में नेपाल के रहने वाले एक व्यक्ति व उसकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!