Himachal: दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, जानें क्या हुई चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 15 Jun, 2025 08:59 PM

deputy speaker vinay kumar met congress national president mallikarjun kharge

हिमाचल कांग्रेस की चल रही पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुडे मामलों पर चर्चा होने की सूचना है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस की चल रही पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुडे मामलों पर चर्चा होने की सूचना है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है और प्रदेश कांग्रेस के गलियारों में चर्चाओं का माहौल गरम है। इस मुलाकात से माना जा रहा है कि विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। 

7 माह से भंग चल रहीं जिला व ब्लॉक कमेटियां 
बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक कमेटियां बीते 7 माह से भंग चल रहीं हैं, ऐसे में अब हाईकमान पर भी प्रदेश कांग्रेस के जल्द पुनर्गठन का दबाव है। संगठन के पुनर्गठन के मसले पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी है, जिसके बाद ही विनय कुमार को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया। पहले उनका बीते शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन खरगे के अहमदाबाद जाने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई, ऐसे में रविवार को उनके वापस लौटने के बाद दोपहर बाद विनय कुमार की उनसे मुलाकात हुई। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष को लेकर चर्चा की गई है और इस पद के लिए उनकी राय जानी गई। वहीं कहा जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर मोहर लग जाएगी। 

अनुसूचित जाति वर्ग को अधिमान देना चाह रहा हाईकमान
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग से ही किसी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष बनाना चाहता है। अभी प्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के पास है, जोकि राजपूत हैं और उक्त पद पर अपने 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राजपूत हैं और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। सरकार में डाॅ. (कर्नल) धनीराम शांडिल और यादविंदर गोमा मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति वर्ग का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चाहता है कि इस वर्ग को बड़ा अधिमान दिया जाए ताकि इस वर्ग के मतदाताओं को रिझाया जा सके। ऐसे में विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं और माना जा रहा है कि अब इनमें से ही किसी पर पार्टी हाईकमान दांव खेलेगी।

कांग्रेस का हूं सच्चा सिपाही : विनय कुमार
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संपर्क करने पर कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। ऐसे में हाईकमान के जो आदेश होंगे, वह उनसे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान के आदेश उनके लिए सर्वोपरि है और वह अपना पक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के समक्ष कर चुके हैं।

एक धड़ा कर रहा प्रतिभा सिंह की पैरवी
वहीं पार्टी का एक धड़ा अभी प्रदेश कांग्रेस की कमान प्रतिभा सिंह के हाथ में ही रखने का पक्षधर है। खुद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कह चुके हैं कि उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अच्छा काम किया है, ऐसे में यदि हाईकमान प्रतिभा सिंह का इस पद पर जारी रखना चाहती है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। इससे अब सभी की नजरें हाईकमान के निर्णय पर टिकी हुई हैं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!