Himachal: ऐतिहासिक रिज पर अब 15 जुलाई को होगा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2025 05:46 PM

shimla ridge late virbhadra singh statue

ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बदले 15 जुलाई को होगा। राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह...

शिमला (राक्टा): ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बदले 15 जुलाई को होगा। राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की है और स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तिथि को 15 जुलाई को करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनकर तैयार है और शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका अनावरण 15 जुलाई को केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ही किया जाएगा जबकि प्रतिमा 23 जुलाई को स्थापित कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और सभी विधायक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह बीते दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और अन्य पार्टी नेताओं को प्रतिमा के अनावरण पर आमंत्रित करने गए थे। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी की पूर्व निर्धारित कार्यों के चलते दिल्ली से बाहर होने की वजह से उनके आग्रह पर अब इस समारोह को 23 जून की जगह 15 जुलाई को करने का निर्णय लिया है ताकि शीर्ष नेतृत्व भी इस समारोह में शामिल हो सके।

विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने इस समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी निजी तौर पर आमंत्रित किया है और उन्होंने इसमें शामिल होने की इच्छा भी जताई है। वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नहीं, देश के सर्वमान्य नेता थे। यही वजह है कि अधिकतर नेता इस समारोह में आने की इच्छा रख रहे हैं। ऐसे में उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस समारोह में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

तैयारियों को लेकर फाऊंडेशन की बैठक
इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने पीटर हॉफ में राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 जुलाई को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 जून को उनके पैतृक निवास रामपुर बुशहर में वीरभद्र सिंह का चतुरवार्षिक श्राद्ध है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह भी किया है।

22 जून को प्रो बॉक्सिंग टूर्नामैंट
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती से एक दिन पूर्व 22 जून को रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग टूर्नामैंट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस टूर्नामैंट का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न भारत के साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!