Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2025 11:30 PM
जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लीडरशिप...
हिमाचल डैस्क: जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लीडरशिप काेलैप्स, फाइव स्टार कल्चर व भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी। भीषण गर्मी के प्रकोप काे देखते हुए राज्याें के स्कूलों में समयसारिणी में बदलाव करने की मांग उठ रही है। सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। ऊना जिला क्षेत्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो अचानक पलट गया। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने एक महिला को स्मैक और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। कालाअम्ब से चोरी हुआ डम्पर पंजाब में कबाड़ की एक दुकान से टुकड़ों में बरामद हुआ है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Himachal Weather: रोहड़ू में बरसी राहत की फुहारें, ऊना सहित भुंतर और मनाली में चली लू
जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं रोहड़ू में दिन में ही अंधेरा छा गया और राहत की फुहारें बरसीं, जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर ऊना, भुंतर और मनाली जैसे क्षेत्रों में लू का असर देखने को मिला।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक, प्रभावितों के प्रति व्यक्त कीं संवेदनाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह घटना मन को व्यथित करने वाली है।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने साधा निशाना, बाेले-"कांग्रेस में नहीं बचा नेताओं का कोई भविष्य"
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लीडरशिप काेलैप्स, फाइव स्टार कल्चर व भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और न ही कांग्रेस में नेताओं का कोई भविष्य बचा है।
Himachal में सूर्य देव बरसा रहे आग, स्कूलों के 'Time Table' में बदलाव की उठी मांग
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए राज्याें के स्कूलों में समयसारिणी में बदलाव करने की मांग उठ रही है। भीषण गर्मी के प्रकाेप के चलते राज्य के मैदानी इलाकों के स्कूलों के समय को सुबह 7 से 1 बजे तक करने की मांग की जा रही है। इन दिनों इन क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री से अधिक है।
सरकार ने किए IAS-HAS अधिकारियों के तबादले, 6 नए BDO किए नियुक्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 1 आईएएस अधिकारी और 4 एचएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 1 एचएएस अधिकारी और 1 तहसीलदार को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैम्पो पलटा, चालक की माैत, 30 घायल
ऊना जिला क्षेत्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो अचानक पलट गया, जिसमें चालक की मौत हो गई व लगभग 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। वीरवार देर शाम हुए इस हादसे में घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जिनमें से 3 बच्चों को अधिक चोटें लगी हैं जिनका सिटी स्कैन करवाया जा रहा है।
पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने घर में मारा छापा, स्मैक और नकदी के साथ महिला गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला को स्मैक और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। डिटैक्शन सैल की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई है।
पंजाब में कबाड़ की दुकान से टुकड़ों में मिला चोरी हुआ डम्पर, पुलिस के कब्जे से उड़ा ले गए थे आराेपी
कालाअम्ब से चोरी हुआ डम्पर पंजाब में कबाड़ की एक दुकान से टुकड़ों में बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। आरोपी पुलिस के कब्जे से इस डम्पर को उड़ा ले गए थे। डम्पर को पुलिस थाना कालाअम्ब के सामने मुख्य सड़क पर पार्क किया गया था।
पधर के कुन्नू बाजार में भयानक सड़क हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा
मंडी जिला के उपमंडल पधर के कुन्नू बाजार में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वीरवार सुबह करीब 6:10 बजे हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मारे गए युवक की पहचान 24 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजू राम निवासी गांव लोहड़ा, ग्राम पंचायत भड़वाहण के रूप में हुई है।
मणिकर्ण और मनाली में चरस-हैराेइन बरामद, युवती समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मणिकर्ण थाना के तहत एक व्यक्ति को 278 ग्राम चरस और मनाली थाना के तहत व्यक्ति व युवती को 3.930 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।