Himachal Weather: रोहड़ू में बरसी राहत की फुहारें, ऊना सहित भुंतर और मनाली में चली लू

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2025 10:14 PM

himachal weather

जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं रोहड़ू में दिन में ही अंधेरा छा गया और राहत की फुहारें बरसीं, जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। दू

शिमला (संतोष): जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं रोहड़ू में दिन में ही अंधेरा छा गया और राहत की फुहारें बरसीं, जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर ऊना, भुंतर और मनाली जैसे क्षेत्रों में लू का असर देखने को मिला।

वर्तमान तापमान और लू का अलर्ट
वीरवार काे ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी शिमला में भी 28.6 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ लोग गर्मी से जूझते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर यानी लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शेष सात जिलों में कोई अलर्ट नहीं रहेगा।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
रविवार से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 15 जून से 18 जून तक, अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफान का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार काे शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश के साथ तूफान का येलो अलर्ट रहेगा। सोमवार काे चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर सहित 7 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन मौसमी बदलावों के कारण आगामी दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों का हाल
राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। हालांकि, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। कुकुमसेरी में 38 किलोमीटर प्रति घंटा, सेऊबाग में 39 किलोमीटर प्रति घंटा और ताबो में 37 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं।

मानसून की स्थिति और बारिश में कमी
इस माह के शुरुआती दिनों में वर्षा का दौर चला था, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम ने करवट बदली और मौसम के साफ रहने से सूर्यदेव ने अपनी तपिश का अहसास करवा दिया है। इस माह के 12 दिनों में अभी तक वर्षा में 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 30.5 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार केवल 18.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा
बिलासपुर और सिरमौर को छोड़कर राज्य के अन्य 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। सबसे कम वर्षा लाहौल-स्पीति में माइनस 75 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा किन्नौर में 66 प्रतिशत, कुल्लू में 61 प्रतिशत, कांगड़ा में 51 प्रतिशत और शिमला में 2 प्रतिशत कम मेघ बरसे हैं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!