Sirmaur: पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने घर में मारा छापा, स्मैक और नकदी के साथ महिला गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2025 07:42 PM

woman arrested with smack and cash

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला को स्मैक और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला को स्मैक और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। डिटैक्शन सैल की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिटैक्शन सैल की टीम को पिंकी देवी पत्नी दीप राम निवासी वार्ड नंबर-10, देवीनगर, तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पिंकी देवी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 9 ग्राम स्मैक और 14,000 की नकदी बरामद हुई।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को शुक्रवार को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!