Sirmaur: पंजाब में कबाड़ की दुकान से टुकड़ों में मिला चोरी हुआ डम्पर, पुलिस के कब्जे से उड़ा ले गए थे आराेपी

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2025 06:43 PM

stolen dumper found in pieces from junk shop in punjab

कालाअम्ब से चोरी हुआ डम्पर पंजाब में कबाड़ की एक दुकान से टुकड़ों में बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

नाहन (आशु): कालाअम्ब से चोरी हुआ डम्पर पंजाब में कबाड़ की एक दुकान से टुकड़ों में बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। आरोपी पुलिस के कब्जे से इस डम्पर को उड़ा ले गए थे। डम्पर को पुलिस थाना कालाअम्ब के सामने मुख्य सड़क पर पार्क किया गया था। डम्पर चोरी होने के बाद से पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल गोयल की पंजाब के खनौरी मंडी में कबाड़ की दुकान से इस चोरीशुदा डम्पर की बॉडी, 13 टायर व रिम, 2 बैटरियां और वायरिंग बरामद की गई है। चोरी के बाद डम्पर को डिस्मैंटल कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार यह केस गत 27 मई को पुलिस थाना कालाअम्ब में दर्ज हुआ था। जांच के दौरान 7 जून को साहिल गोयल के रूप में पहली गिरफ्तारी की गई। दूसरा आरोपी गुरप्रीत पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामले में हरियाणा की यमुनानगर जेल में बंद था, जिसका प्रोडक्शन वारंट लेकर कालाअम्ब पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इस बात पर सहमत हैं कि वे चोरी हुए डम्पर की लागत (इंश्योरैंस राशि) का भुगतान करेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया केवल अदालत के आदेश के बाद ही औपचारिक रूप से अमल में लाई जा सकेगी। चूंकि चोरी के बाद डम्पर को पूरी तरह से डिस्मैंटल कर दिया गया था। लिहाजा पीड़ित को बीमा कम्पनी से कोई क्लेम नहीं मिल पाएगा, ऐसे में यदि आरोपी डम्पर की लागत का भुगतान कर देते हैं, तो पीड़ित भी बीमा कम्पनी से किसी तरह का दावा नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह मामला संगठित तरीके से डम्पर चोरी से जुड़ा हो सकता है।

बता दें कि इस डम्पर को पुलिस ने अवैध खनन को लेकर जब्त किया था। अदालत ने रिलीज करने के आदेश भी जारी कर दिए थे, लेकिन मालिक के कब्जे में आने से पहले ही यह कालाअम्ब पुलिस थाना के बाहर सड़क से चोरी हो गया था। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!