रेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि, हरियाणा के रायपुर जंक्शन से जुड़ा ऊना जिला, सोमवार को होगी सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2025 11:12 PM

himachal top 10 news

अब जिला ऊना का रेल लिंक के जरिए हरियाणा के रायपुर जंक्शन से सीधा संपर्क हो गया है। रेलवे ने रविवार से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरियाणा के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर हरियाणा के बीच रेल सेवा शुरू कर दी है।

हिमाचल डैस्क: अब जिला ऊना का रेल लिंक के जरिए हरियाणा के रायपुर जंक्शन से सीधा संपर्क हो गया है। रेलवे ने रविवार से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरियाणा के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर हरियाणा के बीच रेल सेवा शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: रेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि, हरियाणा के रायपुर जंक्शन से जुड़ा ऊना जिला
अब जिला ऊना का रेल लिंक के जरिए हरियाणा के रायपुर जंक्शन से सीधा संपर्क हो गया है। रेलवे ने रविवार से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरियाणा के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर हरियाणा के बीच रेल सेवा शुरू कर दी है।

Himachal: कल होगी सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

Himachal: नवोदय भर्ती एग्जाम में 40 नकलची पकड़े, 35 पुरुष और 5 महिलाएं दबोचीं
रविवार को देशभर में आयोजित हुए नवोदय भर्ती एग्जाम में शिमला शहर में 40 नकलचियों को धर दबोचा है। इसमें 35 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

Chamba: मवेशियों काे चरा रही 68 वर्षीय महिला की ऐसे हुई मौ#त
गैहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेच में महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान कौला देवी (68) निवासी गांव सुकरेटी डाकघर गैहरा के तौर पर की गई है।

Bilaspur: मनाली-लुधियाना रूट की बस में यात्री से ऐसे बरामद की 576 ग्राम चरस
बरमाणा थाना पुलिस ने रविवार को अलसु पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी का मामला पकड़ा है।

Himachal: लिफ्ट देने के बहाने 35 वर्षीय युवक ने महिला से किया बलात्कार
भोटा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने और महिलाओं के प्रति क्रूरता का एक मामला सामने आया है। एक 35 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार करने के साथ मारपीट की।

Una: बाथू में भीषण अग्निकांड, प्रवासियों के 7 आशियाने जलकर राख
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के पास स्थित बाथू काॅमन फैसिलिटी सैंटर के समीप पेश आई आग की घटना में प्रवासी मजदूरों की 7 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, खाद्य वस्तुएं और कपड़े आदि सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

Kangra: रेन शैल्टर में छिपा बैठा था नशे का सौदागर, 5.208 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फील्ड यूनिट (एएनटीएफएफयू) को बड़ी सफलता मिली है।

Shimla: हिमाचल में बेराजगार युवाओं को मिलेंगे 1 हजार नए रूट परमिट : अग्निहोत्री
हिमाचल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए परिवहन विभाग 1 हजार नए रूट जारी करेगा। जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं के रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।

Himachal: खुशियों भरा घर एक पल में उजड़ा, खड्ड में नहाने गए दादा और 2 पोतों की डूबने से मौत
मौत कब, कहां और कैसे आ जाए ये कोई नहीं जान सकता है। थुरल क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मूंढी के गांव मैले में आज दोपहर कुछ ऐसी ही अनहोनी घटना हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!