Edited By Kuldeep, Updated: 03 Feb, 2025 10:38 PM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2024-25 के दौरान नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपए की 127 परियोजनाएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं।
हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2024-25 के दौरान नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपए की 127 परियोजनाएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं। राज्य में मंगलवार को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों के 10 जिलों में आंधी व बिजली गिरने के यैलो अलर्ट के बीच में बर्फबारी और कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ठंडे दिन रहने की भी आशंका जताई गई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
हिमाचल के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ की 127 परियोजनाएं स्वीकृत : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2024-25 के दौरान नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपए की 127 परियोजनाएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं।
Weather Update: 10 जिलों में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने के साथ पड़ेगी बर्फ, कई जगह होगी बारिश
राज्य में मंगलवार को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों के 10 जिलों में आंधी व बिजली गिरने के यैलो अलर्ट के बीच में बर्फबारी और कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ठंडे दिन रहने की भी आशंका जताई गई है।
Shimla: लैक्चरर स्कूल न्यू (राजनीतिक विज्ञान) के पदों पर 91 उम्मीदवार उत्तीर्ण
उच्च शिक्षा विभाग ने लैक्चरर स्कूल न्यू (राजनीतिक विज्ञान) के पदों को भरने के लिए डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को मैरिट के आधार पर फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
Shimla: विधायक प्राथमिकता बैठक से भाजपा का बहिष्कार राजनीति से प्रेरित : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक प्राथमिकता बैठक से भाजपा विधायक दल के बहिष्कार को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक न तो विधानसभा, न सर्वदलीय बैठक और न ही विधायक प्राथमिकता की बैठक में बैठना चाहते हैं।
Hamirpur: वायदे करके मुकर जाना केजरीवाल और कांग्रेस की फितरत : अनुराग
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि देश व दिल्ली का भरोसा सिर्फ मोदी की गारंटी पर है और दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार बनाने के साथ अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करके दिखाएगी।
Mandi: बच्चों में लो की अलख जगाने वाले अध्यापक ने उठाया खौफनाक कदम, मौ#त
केंद्रीय विद्यालय संधोल के अध्यापक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दी है। अध्यापक की पहचान गोपाल चंद (32) पुत्र किरण चंद के रूप में हुई है जोकि पूर्वी दिल्ली का निवासी था। यह अध्यापक यहां पिछले 4 वर्षों से सेवाएं दे रहा था।
Shimla: एक्सपोजर विजिट के लिए मंगलवार को होंगे प्रधानाचार्य, हैडमास्टर और शिक्षकों के इंटरव्यू
शिक्षा विभाग एक्सपोजर विजिट के लिए मंगलवार यानी 4 फरवरी को शिक्षकों के इंटरव्यू लेने जा रहा है। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य, हैडमास्टर, प्रवक्ता, डीपीई और अवार्डी टीचर्स के इंटरव्यू लिए जाएंगे, जिन्होंने एक्सपोजर विजिट पर जाने के लिए आवेदन किया है।
Shimla: एचपीयू ने जारी की बीएड परीक्षा की डेटशीट, 21 फरवरी से होगी शुरू
बीएड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की वार्षिक व सैमेस्टर पैटर्न की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
Shimla: हिमाचल प्रदेश के सभी HAS अधिकारियों ने छोड़ी विद्युत सबसिडी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के सभी अधिकारियों ने स्वेच्छा से विद्युत सबसिडी छोड़ने का निर्णय लिया है। सभी एचएएस अधिकारियों ने इसके लिए विद्युत सबसिडी छोड़ने के फार्म भरकर मुख्यमंत्री को गत सायं हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत किए।
Shimla: 136 स्कूलों में बनेंगे आयुष गार्डन, विभाग ने दी मंजूरी
प्रदेश के 136 स्कूलों में आयुष गार्डन स्थापित किए जाएंगे। आयुष विभाग की ओर से इसकी मंजूरी दी गई है। ऐसे में विभाग ने सभी जिला आयुष अधिकारियों को मामले पर आगामी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।