पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अटल टनल रोहतांग में 3 फुट से अधिक हिमपात, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2024 11:11 PM

himachal top 10 news

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

हिमाचल डैस्क: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मनाली सहित लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 से 4 फुट हिमपात हुआ है। भारी हिमपात होने से लाहौल घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात के कारण ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 

Shimla: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Kullu: अटल टनल रोहतांग में 3 फुट से अधिक हिमपात, पर्यटकों को गाड़ियों में ही बितानी पड़ी रात
मनाली सहित लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 से 4 फुट हिमपात हुआ है। भारी हिमपात होने से लाहौल घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात के कारण ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है।

Chamba: रिश्वत लेते पकड़े गए निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
विजीलैंस द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है।

Solan: 27 दवाओं के सैंपल फेल, 20 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस
राज्य ड्रग विभाग ने 20 दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने दवाओं के 27 सैंपल फेल होने पर यह कार्रवाई की है। मजेदार बात यह है कि 3 दवा उद्यागों के 3-3 और एक दवा उद्योग के 2 सैंपल फेल हुए हैं।

Kangra: त्रियुंड घूमने आए पंजाब के 2 युवक बर्फबारी में फंसे  
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के त्रियुंड में घूमने आए पंजाब के युवकाें काे उस समय दिक्कताें का सामना करना पड़ा, जब बर्फबारी का दाैर शुरू हाे गया। जैसे ही युवकाें काे बर्फबारी का आभास हुआ ताे कुछ समय रहते वहां से चले गए, लेकिन उनमें से 2 युवक वहां पर रास्ता भटक गए और अपने साथियाें से अलग हाे गए।

Shimla: अढ़ाई करोड़ की रिश्वत मामले में ED के अधिकारियों पर मुकद्दमा दर्ज
काले धन से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एजैंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का हिमाचल के सुर्खियों में आए कार्यालय के बाद अब इस केस की परतें खुलने लग गई हैं।

Shimla: प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश 29 दिसम्बर को लेंगे शपथ
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया 29 दिसम्बर को प्रातः करीब साढ़े 11 बजे शपथ लेंगे। इस अवसर पर राजभवन में सादा समारोह आयोजित किया जाएगा।

Kullu: माता फुंगणी की भविष्यवाणी: नहीं सुधरा मानव तो 6 माह सूखा, 6 माह होगी बारिश
देव वाणी ने समाज को एक बार फिर चेताया है कि अगर मानव नहीं सुधरा तो आने वाला समय ऐसा विकट आएगा, जिसमें 6 महीने सूखे की स्थिति होगी और 6 महीने बारिश, जिससे मानव पूरी तरह से सहम जाएगा और वह दौर भयानक होगा, जिसके बाद संभलने का मौका न के बराबर होगा।

Shimla: नए साल में डिपुओं में सस्ती मिलेगी दाल, सरकार ने दी मंजूरी
नए साल में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को उड़द यानी माश की दाल 5 रुपए सस्ती मिलेगी। प्रदेश सरकार ने उड़द की दाल के नए रेट को मंजूरी दे दी है। डिपुओं में एनएफ एसए के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 58 रुपए प्रति किलो के दर से दी जाएगी।

Kangra: भवारना के बडगवार में आग की भेंट चढ़ा मकान, युवक जिंदा जला
पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आती बडगवार और बारी पंचायत में अग्निकांड की 2 घटनाएं पेश आई हैं। इनमें से एक घटना में एक व्यक्ति घर में जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार बडगवार में स्लेटपोश मकान में 2 भाई सोए हुए थे। आधी रात को अचानक घर में आग लग गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!